एएसपी सिटी ने किया न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश
रामनाथ सिंह तरुण मित्र
बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को चेक करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट, आने-जाने वाले लोगों की निगरानी तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
