उचित दर विक्रेताओं द्वारा ज्ञापन के माध्यम से  सीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।* जिलाध्यक्ष कोटेदार संघ, दीप नरायण राय एवं अन्य उचित दर विक्रेताओं द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर  मुख्यमंत्री , उ0प्र0 सरकार लखनऊ को संबोधित ज्ञापन दिया गया, जिसमें उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में रुपए 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर रुपए 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर मुख्यमत्री  योगी आदित्यनाथ  एवं खाद्य एवं रसद मंत्री  मनोज कुमार पांडेय  के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।
जिलाध्यक्ष, कोटेदार संघ एवं मौके पर उपस्थित अन्य उचित दर विक्रेताओं द्वारा बताया गया कि प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेता (कोटेदार)  मुख्यमंत्री  एवं खाद्य मंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को रुपए 90 से बढ़ाकर रुपए 125 प्रति क्विंटल, अर्थात रुपए 35 प्रति क्विंटल की उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में यह वृद्धि उनके आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ-साथ उनके सेवा कार्य के प्रति सरकार की सवेदनशीलता एवं सम्मान को भी दर्शाती है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए वह सभी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के प्रति हृदय से कृत्यज्ञता व्यक्त करते हैं। साथ ही,  खाद्य एवं रसद मंत्री  मनोज कुमार पांडेय  का विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए उनके लाभांश में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए तथा उनकी बात को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। उन्हें विश्वास है कि  मुख्यमंत्री  के कुशल नेतृत्व एवं मंत्री  मनोज कुमार पांडेय  के मार्गदर्शन में उचित दर विक्रेताओं के हित में आगे भी सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।
जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं की ओर से यह धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सादर प्रेषित करते हुए पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक खलीलाबाद अभय नारायण सहित जनपद के सम्मानित कोटेदार आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सत्य निकेतन हादसे पर परमार्थ निकेतन ने जताई संवेदना

सुरक्षित छात्रावासों और जवाबदेह व्यवस्था का आह्वान परमार्थ निकेतन गंगा आरती घायल विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ लाभ हेतु समर्पित ऋषिकेश। ...
उत्तर प्रदेश 
सत्य निकेतन हादसे पर परमार्थ निकेतन ने जताई संवेदना

सेना, नौसेना और वायुसेना को 1.10 लाख करोड़ की डिफेंस खरीद की मंजूरी

मंजूर किये गए प्रस्तावों में से लगभग 98 फीसदी खरीद भारतीय इंडस्ट्री से की जाएगी नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ...
राष्ट्रीय 
सेना, नौसेना और वायुसेना को 1.10 लाख करोड़ की डिफेंस खरीद की मंजूरी

हादसों की रोकथाम में विफल सरकार, केवल बयानबाजी: राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे को लेकर सरकार पर जवाबदेही नहीं...
राष्ट्रीय 
हादसों की रोकथाम में विफल सरकार, केवल बयानबाजी: राहुल गांधी

थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश

सत्य निकेतन हादसे पर परमार्थ निकेतन ने जताई संवेदना

सुरक्षित छात्रावासों और जवाबदेह व्यवस्था का आह्वान परमार्थ निकेतन गंगा आरती घायल विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ लाभ हेतु समर्पित ऋषिकेश। ...
उत्तर प्रदेश 
सत्य निकेतन हादसे पर परमार्थ निकेतन ने जताई संवेदना

थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद में कानून-व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित