यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं समस्त थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, मोटरसाइकिल में मोडिफाइड/तेज आवाज वाले साइलेंसर का प्रयोग करने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गयी। पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग कर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गयी।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गयी। वहीं मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश ध्वनि करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। साथ ही वाहन में अनधिकृत परिवर्तन, मोडिफाइड साइलेंसर एवं तेज ध्वनि वाले उपकरणों का प्रयोग न करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी चेकिंग एवं प्रवर्तन की कार्रवाई जारी रखी जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके और आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
*अपील:*
“सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें। हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं।”

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ: मुख्यमंत्री ये खबर भी पढ़े : शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ: मुख्यमंत्री

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के समीप और सहजनवां तहसील के नरखटा का लोकेशन दिखा रहा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

लखनऊ। योगी सेना,भारत एवं अखंड हिंदू वाहिनी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन बोर्ड बनाए जाने आदि मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

लखनऊ। मदर सेवा संस्थान की ओर से कोटवा स्थित 'चबूतरा थियेटर पाठशाला' सीटीपी में बाल एवं युवाओं के साथ शिक्षक...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

— बलरामपुर अस्पताल में ऐतिहासिक पहल
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन

लखनऊ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवत कृपा से बालाजी पब्लिक स्कूल नगरिया ठाकुरगंज के तत्वाधान में आयोजित...