श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन
लखनऊ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवत कृपा से बालाजी पब्लिक स्कूल नगरिया ठाकुरगंज के तत्वाधान में आयोजित रसिक वर श्यामा व श्याम की झांकी आनंद एवं श्री कृष्णा रचित मानस रसायन महाकाव्य के पाठ का आयोजन लगभग 35 वर्षों से हो रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रबंधक सोने लाल राजपूत,मनोज राजपूत, संजीव राजपूत , रंजीत राजपूत, नीरज दीक्षित एवं निवासी गढ़ आदि सभी ने मिलकर कृष्ण से अपने ऊपर दया दृष्टि रखने की कृपा करते हुए प्रार्थना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
