योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली
लखनऊ। योगी सेना,भारत एवं अखंड हिंदू वाहिनी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन बोर्ड बनाए जाने आदि मांगों को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हिन्दू हूंकार रैली निकालने की घोषणा की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा एवं अखण्ड हिन्दू वाहिनी के संस्थापक रुद्र त्रिपाठी ,वीरू भैया ने बताया कि विभिन्न चरणों में निकलने वाली रैली की शुरुआत आगामी 27 सितंबर को पुवायां जिला शाहजहांपुर से की जा रही है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये रुद्र त्रिपाठी ने बताया। रैली उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कई चरणों में आयोजित की जाएगी।
रैली का प्रमुख उद्देश्य सनातन बोर्ड का गठन, गौ माता को राष्ट्र माता, धर्मदान एक्ट, धर्मार्थ कल्याण बोर्ड का गठन एवं रजिस्टर्ड मंदिर के पुजारियों को मासिक मानदेय वेतन दिया जाए वर्तमान भाजपा सरकार केंद्र और राज्य दोनों जगह लेकिन हिंदुओं के हित में आज तक कोई भी बिल नही पास हुआ आज पुलिस प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि धूमिल करने के लिए हिंदुओं को दबाया जा रहा है कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
योगी सेना (भारत) राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि सनातनियों के आस्था के प्रतीक जिस प्रकार से अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है अब समय आ गया है तथाकथित ज्ञानवापी मस्जिद को धवस्तकर काशी में भगवान भोलेनाथ के भव्य मंदिर का निर्माण हो और मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्री कृष्ण जी का भव्य मंदिर बने।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद बाबा महादेव ,संरक्षक एडवोकेट मोहित मिश्रा (उपाध्यक्ष), ज्योति वर्मा (महासचिव) सूरज साहू (सचिव) सत्यम पांडे (प्रभारी) शैलेंद्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष छात्र संघ) दीपक दीक्षित (अध्यक्ष) प्रतीक वर्मा (कोषाध्यक्ष) संतोष दीक्षित (प्रदेश मंत्री) रमेश कुमार द्विवेदी (प्रदेश सचिव) विशाल अवस्थी (जिलाध्यक्ष) प्रशांत मिश्रा, प्रियांशु निगम(नेता), एडवोकेट प्रमोद मिश्रा (सलाहकार) विशाल तिवारी (वरिष्ठ सदस्य) विनीत मिश्रा (महामंत्री) एडवोकेट सोनल मिश्रा, संदीप कश्यप (अध्यक्ष मोहनलाल गंज) पुनीत वर्मा (उपाध्यक्ष) अन्य लोगो ने सहभागिता की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
