सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

-गोरखपुर शहर से चंद किमी दूर ताल-तलैया व खर पतवार के बीच चल रही देसी दारू की दुकान

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के समीप और सहजनवां तहसील के नरखटा का लोकेशन दिखा रहा

WhatsApp Image 2026-09-06 at 8.22.17 PMएक दिन पहले ही गीडा क्षेत्र के नौसढ़ स्थित एक मॉडल शाप में पानी मिलाकर बेची जा रही थी शराब 
बड़े अक्षरों में लिखा है सरकारी देशी शराब की दुकान, मगर आवंटित दुकान की चौहद्दी का पता नहीं               

जीर्ण-शीर्ण अवस्था में दिखी दुकान, कोई भी अराजक तत्व किसी भी अनहोनी को दे सकता है अंजाम 
आसपास गडढे व जलभराव ज्यादा, बारिश के दिनों में सांप, बिच्छू आदि का शिकार होने की संभावना 

बिजनौर के ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड’ ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला ये खबर भी पढ़े : बिजनौर के ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड’ ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला

लखनऊ। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में दुर्भाग्यवश जहरीली शराब का शिकार होने पर बडेÞ पैमाने पर जान माल की हानि हुई, जिसकी भरपाई वहां की भाजपा नीत मोहन यादव सरकार भले ही मुआवजे की राशि से कर दे, मगर इससे प्रभावित होने वाले परिवारीजन ताउम्र इस वारदात को नहीं भूला पायेंगे। कुछ ऐसी ही परिस्थितियां यूपी में सीएम योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर में भी हो सकती हैं, यदि समय रहते वहां के स्थानीय प्रशासन, पुलिस टीम और सबसे अधिक जिम्मेदार आबकारी विभाग के अफसरों ने समय से नहीं चेता।

दरअसल, यहां गोरखपुर शहर से चंद किमी दूर सहजनवां तहसील के नरखटा क्षेत्र में बारिश के पानी से लबालब भरे ताल तलैया और खर पतवार के बीच एक सरकारी देसी दारू की दुकान चलती दिखी। तरूणमित्र टीम वहां से गुजर रही थी तो देखा कि तय समय सुबह 10 बजे से पहले ही इस दुकान पर मदिरा शौकीनों का आना जाना शुरू हो गया था, क्योंकि आसपास सन्नाटा था और सुबह का वक्त था तो ज्यादा पूछताछ संभव नहीं हो सका।

देसी दारू के बैक साइट दीवार पर पीले रंग के वॉल पर बडे अक्षरों में सरकारी देसी शराब की दुकान लिखा पाया गया और ऐसे में उसके शब्दों का फॉन्ट आबकारी नियमों के तहत कितना सही और गलत है, यह जांच का विषय रहा। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह दिखी कि जब भी किसी नये वित्तीय वर्ष या बीच में आबकारी विभाग किसी दुकान का आवंटन करता है, तो संबंधित एलॉटेड दुकान के चारों तरफ की बकायदा चौहद्दी और उसकी फोटो भी लाइसेंस के साथ लगायी जाती है।

अब ऐसे में यदि मौके पर उक्त दारू की दुकान की मौजूदा फोटो खींच ली जाये तो कोई भी पक्की चौहद्दी नहीं दिखेगी, क्योंकि अगल बगल आगे पीछे पूरा खेत खलिहान जैसा माहौल है और दुकान भी ऊबड़ खाबड़ वाली स्थिति में चल रही। जांच करने वाला पहलू यह भी है कि क्या यह देसी दारू दुकान गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से नियमत: 220 मीटर की दूरी पर स्थित है, या कुछ और है।

विभागीय जानकारों का कहना है कि देसी दारू दुकानों के आवंटन और उसके जमीनी संचालन में ज्यादातर ऐसी स्थितियां देखने को मिलती हैं, मगर खासकर बारिश के दिनों में यदि मानवीय सुरक्षा और अराजक तत्वों से बचाव के लिहाज से संबंधित दुकानदार और स्थानीय आबकारी टीम ने सतर्कता और सजगता नहीं दिखायी तो इसके चलते कोई भी अनहोनी या अप्रिय वारदात हो सकता है। इस तरह खुले मकान में चल रहे देसी दारू की दुकान में कोई भी व्यक्ति अंदर जाकर कुछ भी मिला सकता है, या माल को कुछ अलग तरीके से इधर उधर कर सकता है।

वैसे बता दें कि खबर लिखने के शायद दो दिन पहले ही इसी तहसील के गीडा क्षेत्र के नौसढ़ स्थित एक मॉडल शाप पर जब आबकारी टीम ने छापेमारी की तो मौके पाया कि अंग्रेजी शराब की बोतलों में पानी मिलाकर बेचा जा रहा था। यानी कुल मिलाकर यह कहना सही है कि यदि आबकारी टीमें फील्ड पर अपना विभागीय काम सही ढंग से नहीं करती हैं तो मौकापरस्त थोड़ी सी जगह मिलते ही अवैध शराब से जुडेÞ कृत्यों को करने और अलग से मुनाफा कमाने के चक्कर में तनिक भी नहीं डरते हैं।

क्या बोले डीईओ गोरखपुर...!

इस प्रकरण पर जब तरूणमित्र टीम ने जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) गोरखपुर अरविंद मौर्या से बात की तो उनका यही कहना रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में देसी दारू की दुकानों के संचालन में ऐसी कुछ व्यवहारिक दिक्कतें आती रहती हैं, आपके जरिये यह मामला संज्ञान में आया है तो इसको दिखवाता हूं। 

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के समीप और सहजनवां तहसील के नरखटा का लोकेशन दिखा रहा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

लखनऊ। योगी सेना,भारत एवं अखंड हिंदू वाहिनी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन बोर्ड बनाए जाने आदि मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

लखनऊ। मदर सेवा संस्थान की ओर से कोटवा स्थित 'चबूतरा थियेटर पाठशाला' सीटीपी में बाल एवं युवाओं के साथ शिक्षक...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

— बलरामपुर अस्पताल में ऐतिहासिक पहल
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन

लखनऊ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवत कृपा से बालाजी पब्लिक स्कूल नगरिया ठाकुरगंज के तत्वाधान में आयोजित...