महुली पुलिस की सतर्क निगरानी, कस्बा हरिहरपुर में पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्येड द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कस्बा हरिहरपुर में लाइसेंस प्राप्त पटाखा दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानों को खुलवाकर दुकान के अंदर रखे पटाखों एवं अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत विस्फोटक पटाखा नहीं पाया गया। दुकानों में उपलब्ध सामग्री को नियमानुसार चेक किया गया तथा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि लाइसेंस में निर्धारित शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें। दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि पटाखों का निर्धारित सीमा एवं सुरक्षित स्थान पर ही भंडारण एवं विक्रय किया जाए, दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए तथा अग्निसुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध पटाखों के भंडारण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। सतर्कता ही सुरक्षा है ।
महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उन्हें रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहार खुशियों और उल्लास का प्रतीक हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी जारी है। कानून का पालन करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ खड़ी है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के समीप और सहजनवां तहसील के नरखटा का लोकेशन दिखा रहा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

लखनऊ। योगी सेना,भारत एवं अखंड हिंदू वाहिनी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन बोर्ड बनाए जाने आदि मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

लखनऊ। मदर सेवा संस्थान की ओर से कोटवा स्थित 'चबूतरा थियेटर पाठशाला' सीटीपी में बाल एवं युवाओं के साथ शिक्षक...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

— बलरामपुर अस्पताल में ऐतिहासिक पहल
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन

लखनऊ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवत कृपा से बालाजी पब्लिक स्कूल नगरिया ठाकुरगंज के तत्वाधान में आयोजित...