संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी परमहंस* द्वारा पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान सड़क पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा दुकानदारों एवं अन्य संबंधित लोगों को सड़क/फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यातायात प्रभारी द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई कि सड़क एवं फुटपाथ पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें, जिससे आवागमन बाधित हो तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो। यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।
जनपद पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।