10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ
संत कबीर नगर, आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ कार्यक्रम में विद्यालय की यशस्वी प्रधानाचार्य डॉक्टर सबीहा मुमताज महोदयाने मां सरस्वती के भाव चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया |कार्यक्रम में नीतू पूजा एवं उषा जीतथा कार्यक्रम के प्रशिक्षक चंद्रमौलि त्रिपाठी उपस्थित रहे| कार्यक्रम में 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया |कार्यक्रम के संदर्भ में प्रधानाचार्य महोदया ने संस्कृत को ज्ञान विज्ञान और संस्कार कीभाषा बताते हुए संस्कृत को बोलचाल व व्यवहार की भाषा बनाने का आग्रह किया |
संस्कृत शिक्षिका पूजा ने संस्कृत को राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास तथा जीवन मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक बनाया| विद्यालय की प्रवक्ता नीतू ने संस्कृत को विज्ञान से जोड़ करके कैसे हम देश और समाज को आगे ले जा सकते हैं इस विषय पर बच्चों को अपना अमूल्य विचार प्रदान किया |प्रशिक्षण के प्रारंभ के प्रथम दिवस प्रशिक्षक ने संस्कृत भाषा में परस्पर परिचय कैसे करें संख्याओं का ज्ञान, सर्वनाम शब्दों के प्रयोग का प्रत्यक्ष एवं संवाद विधि तथा वस्तु प्रदर्शन विधि का प्रयोग करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया |यह प्रशिक्षण विद्यालय में 8:30 प्रातः से 9:30 प्रातः तक दस दिनों1 घंटे चलेगा | अंत में विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
