पत्रकार समाज का अभिन्न अंग है- डॉ. बलराम त्रिपाठी
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील खलीलाबाद की हुई समीक्षा बैठक
संत कबीर नगर, रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील खलीलाबाद की समीक्षा बैठक खलीलाबाद ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मण्डल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने रविवार को खलीलाबाद ब्लाक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील खलीलाबाद की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का अभिन्न अंग है वह शासन- प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। आपकी पहचान खबरों से होती है। इसलिए आप अपनी खबरों को निष्पक्ष तरीके से समाज के सामने पेश कीजिये।
उन्होंने कहा कि तहसील की मासिक बैठक हर दो माह पर और जिला कमेटी की बैठक तीन महीने पर करें।
उन्होंने मण्डल और जिला कोष स्थापित किये जाने की मांग पर कहा कि उच्च पदाधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त क़र आगे की कार्रवाई की जायेगी। तहसील अध्यक्ष तहसील कोष स्थापित क़र सकते हैं।
उन्होंने अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये।
बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अतीक अहमद व संचालन मंडल प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज़ अख्तर ने किये।
इससे पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल के चित्र का माल्यार्पण क़र बैठक की शुरुआत की। पदाधिकारियों ने मण्डल अध्यक्ष का फूलमालाओ से स्वागत किये।
इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, जिला संरक्षक के. के. निर्भीक, जिला महामंत्री मो. आफताब आलम अंसारी, पी के राय, जिला मंत्री मो. अदनान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर अतहरूल बारी, सत्यप्रकाश वर्मा, शिवानंद, खुर्शीद आलम, आफताब अहमद, रसाल कुमार श्रीवास्तव, अख्तर हुसैन, तौफ़ीक़ अहमद, इन्द्रजीत यादव, हरिश्चन्द्र भारती, त्रिभुवन प्रसाद चौरसिया, कृष्ण गोपाल तिवारी, राकेश धर दूबे, कैलाश पति मौर्या आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
