राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जाना है।नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रमोद कुमार गिरि द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12-09-2026 को जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जायेगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम द्वारा बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से सम्बन्धित मामलें, बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलें, मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धी विवाद एवं सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व सम्बन्धी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद, आर्बिट्रेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) एवं उक्त के अतिरिक्त ऐसे अन्य प्रकार के जिन वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर हो सकता है, उन्हें भी अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित किया जायेगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित मलुआ गांव के सिवान में सोमवार सुबह उस समय हलचल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

पत्नी की हत्या करने वाला इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया से व0उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर...