तालाब पट्टे को लेकर मत्स्यजीवी सहकारी समिति के सदस्यों में विवाद, डीएम से जांच की मांग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड सल्टौवा गोपालपुर के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने तालाब के पट्टे को लेकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि समिति के सभी सदस्य तालाब के पट्टे में भाग नहीं लेना चाहते हैं, इसके बावजूद समिति के सचिव अशोक चौधरी द्वारा पिछले 10 वर्षो से बस्ती में जमे मत्स्य विभाग के अधिकारी संदीप वर्मा से मिलीभगत कर पट्टे के लिए आवेदन किया गया है। मांग किया कि मत्स्य विभाग के अधिकारी संदीप वर्मा के गतिविधियों की जांच, कार्रवाई कराकर उनका तत्काल स्थानान्तरण कराया जाय।
सोमवार को आरती निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए मांग पत्र में कहा कि उनकी समिति का भानपुर तहसील क्षेत्र में 18 अगस्त 2026 को तालाब की नीलामी, पट्टा प्रक्रिया में शामिल होना प्रस्तावित था। आरोप है कि समिति के सचिव अशोक चौधरी ने मत्स्य विभाग के अधिकारी संदीप वर्मा से मिलकर कथित रूप से समिति की जानकारी के बिना पट्टे के लिए आवेदन किया। ग्रामीणों का कहना है कि समिति के अधिकांश सदस्य इस प्रक्रिया से सहमत नहीं हैं।
मांग पत्र में ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि मत्स्य विभाग के अधिकारी संदीप वर्मा लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं और तालाबों के पट्टे में अनियमितता की शिकायतें पूर्व में भी उठती रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस संबंध में इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से भी शिकायत की जा चुकी है। धर्मराज निषाद द्वारा भी पूर्व में मंत्री से शिकायत किए जाने का उल्लेख मांग पत्र में किया गया है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर समिति के सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समिति के सदस्यों की सहमति के विपरीत पट्टा प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई तो इससे विवाद और बढ़ सकता है।
जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपने के दौरान धनपत निषाद, सरोज, कलावती, सरोजा निषाद, चम्पा, झिनकी देवी, बृजेश निषाद, हरिप्रसाद साहनी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित मलुआ गांव के सिवान में सोमवार सुबह उस समय हलचल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

पत्नी की हत्या करने वाला इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया से व0उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर...