पत्नी की हत्या करने वाला इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया से व0उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर पत्नी की हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले रूपये 25,000/- के ईनामिया अभियुक्त राजकुमार चौहान उर्फ पाड़े पुत्र स्व0 सहिबु चौहान उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम सुबरहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को आज सोमवार को विशेषरगंज बाजार मे साड़पुर की तरफ जाने वाले तिराहे पर समय करीब 09.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 123/25 धारा 105 बीएनएस बनाम अभियुक्त राजकुमार चौहान उर्फ पाड़े पुत्र स्व0 सहिबु चौहान उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम सुबरहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया था, अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
दिनांक 14.06.2025 को रात्रि में अपनी पत्नी की हत्या कर देने की वारदात की सूचना पुत्री सोनाली साकिन सुबरहा थाना दुबौलिया जनपद उम्र 18 वर्ष बस्ती द्वारा दिये जाने व प्रा0 पत्र में वर्णित तथ्यों के आधार पर दिनांक सूचना 20.06.2025 मु0अ0सं0 123/2025 धारा 105 बीएनएस बनाम राजकुमार पुत्र सहतू उम्र लगभग 49 वर्ष साकिन सुबरहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया था, जो लगातार फरार चल रहा था, न मिलने पर दिनांक 28.10.2025 को न्यायालय से एनबीडब्लू प्राप्त किया गया। दिनांक 14.01.2026 को धारा 84 बीएनएसएस की आदेशिका न्यायालय से प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को लगातार फरार होने के उपरान्त दिनांक 06.06.2026 को न्यायालय से धारा 85 बीएनएसएस की आदेशिका प्राप्त कर नियमानुसार उसके घर की कुर्की की कार्यवाही की गयी तथा अभियोग में दिनांक 11.06.2026 को अभियुक्त राजकुमार चौहान के विरुद्ध मफरुरी में चालान/आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। इसी क्रम में मुखबीर खास की सूचना के आधार पर आज दिनांक 07.09.2026 को समय 09.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार पुत्र सहतू उम्र लगभग 49 वर्ष साकिन सुबरहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती द्वारा पूछताछ में अपनी गलती को स्वीकार किया गया कि दिनांक 14.06.2025 को रात्रि में पत्नी से बहस हो गयी, जिसपर लकड़ी के पटिया से प्रहार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी, इसी डर से मैं भाग गया था, पहचान में न आऊ इसलिए दाढ़ी बढ़कर छुप फिर रहा था कि आज आप सभी के द्वारा पकड़ लिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
