वामा सारथी द्वारा मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
बस्ती - वामा सारथी अध्यक्षा बस्ती पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती प्रियंका सिंह के निर्दशन/उपस्थिति में सहायक पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी वामा सारथी बस्ती मानसी दहिया के कुशल पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश की सहभागिता से वामा वेलनेस कैम्प पुलिस लाइन बस्ती के अंतर्गत एलोपैथी व होमियोपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण कैंप रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं कल्याण के उद्देश्य से किया गया, जिसमें पुलिस एवं पुलिस परिवार के लोगों ने भाग लिया।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा आयुष विभाग एवं प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों/अस्पतालों की सहभागिता से वामा वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों, उनके परिवारजनों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें निरंतर लाभान्वित करना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी एवं अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक परामर्श दिया गया तथा शुगर, ब्लड प्रेशर, आदि का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। इसके उपरांत आई ड्राप, जलने, कटने व अन्य निःशुल्क एलोपैथिक दवाओं का वितरण किया गया है। इस प्रकार की निरंतर पहल उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण एसोसिएशन एवं वामा सारथी द्वारा की जा रही है ताकि पुलिस कर्मी और उनके परिवार स्वस्थ एवं सशक्त रह सकें। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी वामा सारथी, पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
