गाय के बच्चो को बारिश में भीगता देख जिलाधिकारी ने गौशाला में मौजूद स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

IMG_20260906_172637

फ़िरोज़ाबाद,जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी एवं सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय के साथ जलेसर रोड स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया और गौवंशो के खान-पान सम्बन्धी व्यवस्थाओ को देखा
 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने कान्हा गौशाला में गौवंशों के रख-रखाव, खानपान और स्वास्थ्य सम्बंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।जैसे ही वह आगे बढे तो वहां  बारिश में गौवंशों के छोटे-छोटे बच्चों को बारिश में भीगते हुए देखा तो उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और वहां पर संबंधित केयरटेकर और सेनेटरी इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई। 
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गौवंश के छोटे बच्चे बाहर भीगते हुए नहीं मिलने चाहिए। अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 
उन्होंने गौशाला में बीमार व चोटिल गौवंशों के समुचित इलाज के निर्देश दिए, उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी घायल व बीमार गौवंशों का तत्काल प्रभाव से बेहतर चिकित्सीय इलाज सुनिश्चित कराया जाये। 
 जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने गौशाला में भूसा, हारा चारा एवं पेयजल की उपलब्धता की जानकारी करते हुए निर्देश दिये कि चारे और पानी की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
निराश्रित गौवंशों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके खान-पान की व्यवस्था करना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौवंशों के साथ संवेदनात्मक व्यवहार करें और उनके साथ भावनात्मक रिश्ता बनाए ताकि यह निराश्रित पशु स्वयं को यहां सुरक्षित महसूस कर सकें। 
उन्होंने कहा कि गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी, यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाई गई तो, संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

घर के प्रवेश पर दीवार,अंदर की झलक पाने के लिए मशक्कत करते रहे अफजाल अंसारी  ये खबर भी पढ़े : घर के प्रवेश पर दीवार,अंदर की झलक पाने के लिए मशक्कत करते रहे अफजाल अंसारी

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के नाम से शराब पार्टी वाला वीडियो निकला फर्जी

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पूर्णकालिक सीईओ सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा के नाम से सोशल...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के नाम से शराब पार्टी वाला वीडियो निकला फर्जी