मायावती का राजनीतिक दलों पर आरोप, सीजेपी आंदोलनों में जताया अपना हक

सीजेपी के आंदाेलनाें काे राजनैतिक दलाें ने किया हाईजैक: मायावती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आंदोलन को राजनीतिक दलों पर हाईजैक करने का आरोप लगाया है। जेन-जी के जंतर मंतर आन्दोलन के दौरान पुलिस अगर समय से उचित कार्रवाई करती तो संजय आज़ाद जैसी गंभीर घटना नहीं होती।

मायावती ने रविवार काे एक पोस्ट में लिखा कि सीजेपी का छात्राें की समस्या और युवाओं के बेराेजगारी समेत कई ज्वलंत मुद्दे काे लेकर जंतर मंतर आन्दोलन के दौरान जो बड़े-बड़े सपने दिखाये गये थे। अब वे स्वतंत्र कम और राजनीतिक ज़्यादा होकर गंभीर शंकाओं में घिर गये हैं। ऐसा लगता है कि सीजेपी के आन्दोलन को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने कथित ताैर पर कब्जा कर लिया है।

 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

बसपा ने हमेशा ही जेन-जी और जेन अल्फा की ज़रूरी मांगों को लेकर पूरी सहानुभूति रखी है। उन्होंने बसपा के सभी प्रदेश इकाइयाें काे निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने राज्य व क्षेत्र में सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर युवाओं की समस्याओं के शान्तिपूर्ण तरीक़े से समाधान के लिये तत्पर रहें। मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि धरना, प्रदर्शन व आन्दोलन आदि नहीं करके अपनी ऊर्जा को चुनाव के लिये सुरक्षित रखें। बसपा प्रमुख ने कहा कि जंतर मंतर आन्दोलन के दौरान पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो संजय आज़ाद जैसी गंभीर घटना नहीं होती। पुलिस आरोपितों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के नाम से शराब पार्टी वाला वीडियो निकला फर्जी

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पूर्णकालिक सीईओ सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा के नाम से सोशल...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के नाम से शराब पार्टी वाला वीडियो निकला फर्जी