सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की दर्जनों शिकायतें, फिर भी नही हुई कार्रवाई
ढाई साल पहले हुआ मेड़बंदी का आदेश अनुपालन कराने को दौड़ता रहा किसान,नहीं हो सकी मेड़बंदी
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के कोराना गांव में खलिहान,खाद्य के गड्ढे व नवीन परती जमीन पर अवैध कब्जे की बीते एक साल में दर्जनो शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में करते हुये भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री ने सरकारी जमीनो से अवैध कब्जे हटाये जाने की मांग की। लेकिन कब्जे हटना तो दूर लेखपाल व कानूनगो ने कोई कार्यवाही नही की। शनिवार को एक बार फिर भाजपा नेता सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्जनो शिकायतो की पर्चियां लेकर पहुंचे ओर एसडीएम आकाश सिंह से शिकायत करते हुये बताया जिन सरकारी जमीनो से अवैध कब्जा हटाने को दर्जनो शिकायते की वहा निर्माण होकर भवन बन गये ओर कोई कार्यवाही नही हुयी।
एसडीएम ने कानूनगो को बुलाकर फटकार लगाई ओर तत्काल मौके पर जाकर जांच कर सरकारी जमीनो से अवैध कब्जे हटाये जाने के आदेश दिये।गोविंदपुर निवासी भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री प्रदीप द्विवेदी ने बताया कोराना गांव में स्थित गांटा स०-167,166, 29जो कि सरकारी अभिलेखो में खलिहान,खाद के गड्ढे व नवीन परती दर्ज है उक्त सभी जमीनो पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है।

दूसरी शिकायत जसकरन निवासी टिकरा मजरा सिर्स ने करते हुये बताया 28 दिसम्बर2023 को एसडीएम न्यायालय से जमीन की मेड़बंदी कराये जाने का आदेश हुआ था लेकिन आदेश के ढाई साल बीत जाने के बाद भी राजस्व टीम ने मौके पर जाकर आदेश का पालन नही कराया।
एडीएम सिटी राज कुमार मित्तल ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये तहसीलदार ॠतुराज शुक्ला को राजस्व टीम को मौके पर भेजकर आदेश का अनपालन कराये जाने के आदेश दिये।तीसरी शिकायत विनय कुमार तिवारी निवासी बलदेव बिहार तेलीबाग लखनऊ ने करते हुये बताया उन्होने कोडरा रायपुर में 50 लाख कीमत की एक जमीन का एग्रीमेंट दस लाख रूपये देकर चार भाईयो रामदयाल,फूलचन्द्र, हरीप्रसाद, हरीशचन्द्र से कराया था और बाद में चार लाख रूपये ओर दिये।
जांच करायी तो पता चला खतौनी में चारो भाईयो ने फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराकर पैसो की धोखाधड़ी की है।एडीएम ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज को जांच कर कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद पहुंचे एसीपी....
शासन की प्राथमिकता वाले मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को पुलिस विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी शिकायत सुनने एक बजे तक नही पहुंचा।सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियो के ना पहुंचने का मैसेज वायरल हुआ जिसके बाद 1:40 बजे एसीपी मोहनलालगंज आर.के.सिंह पहुंचे ओर फोटो खीचकर समाधान दिवस में आने की रस्म अदा की.क्षेत्रीय लोगो ने बताता शासन द्वारा समाधान दिवस में शिकायत सुनने के लिये नियुक्त डीसीपी/एडीसीपी स्तर के नोडल पुलिस अधिकारी भी नियुक्त किये गये लेकिन कभी शिकायते सुनने नही आते।जिसके चलते पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियो को मायूष होकर लौटना पड़ता है ओर काफी दिक्कते होती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
