रेलकर्मियों के लिए अयोध्या भ्रमण शिविर, 49 कर्मचारियों ने लिया भाग
उमेश कुमार श्रीवास्तव
गोंडा। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल प्रशासन द्वारा गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय ‘अयोध्या भ्रमण शिविर’ का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित भ्रमण शिविर में ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत 49 रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने अयोध्या में सर्वप्रथम नव-निर्मित भव्य श्री राम मंदिर में दर्शन के उपरान्त सभी प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों हनुमानगढ़ी, सीता की रसोई, सरयू तट एवं राम की पैड़ी, हनुमत कुंड और भरतकुंड जैसे पवित्र स्थलों का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों ने अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक महत्व एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का गहन अनुभव किया।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि रेल प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों में कार्य के साथ-साथ मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करना है। इस आध्यात्मिक यात्रा से कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
