जननेता स्व. अरविंद गिरि की पुण्यतिथि पर भावुक हुआ गोला

रक्तदान महायज्ञ और उमड़े जनसैलाब से नम हुईं आंखें

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अंशिका सक्सेना

गोला गोकर्णनाथ-खीरी,06 सितंबर(तरुणमित्र)। गोला की माटी के लाडले, जन-जन के प्रिय और विकास पुरुष स्व. अरविंद गिरि की पुण्यतिथि पर पूरा गोला विधानसभा क्षेत्र अश्रुपूरित श्रद्धांजलियों से गूंज उठा। 
 
वहीं रविवार को राजेंद्र गिरि मैरिज लॉन में आयोजित भव्य श्रद्धांजलि सभा में अपने महबूब नेता को याद करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और हर दिल अपने उस विराट व्यक्तित्व को नमन कर रहा था, जिसने गोला को विकास की एक नई पहचान दी थी। पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर एक विशाल महायज्ञ में तब्दील हो गया। स्व. विधायक की मानव सेवा की सीख को आत्मसात करते हुए समर्थकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। ब्लड डोनेट करने वालों का ऐसा रिकॉर्ड तोड़ तांता लगा कि शिविर का माहौल सेवा और समर्पण की मिसाल बन गया। समर्थकों ने यह साबित कर दिया कि समाज सेवा के जिस रास्ते पर 'नेताजी' उन्हें छोड़ गए थे, उसी पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान गोला विधायक अमन गिरि सपरिवार मौजूद रहे और अपने पिता की स्मृतियों को नमन किया। 
 
इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, राजनीतिक दिग्गज और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अपने प्रिय जननेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोला की जनता ने एक स्वर में अपने नेता के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 7 आईएएस अफसरों की बदली कुर्सी

गांधीनगर। गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ आईएएस...
गुजरात 
गुजरात में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 7 आईएएस अफसरों की बदली कुर्सी

सत्य निकेतन हादसा: 3 छात्रों की हालत गंभीर, मलबे में अब भी कई छात्र फंसे

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताई गहरी चिंता  नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रविवार को बारिश के...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसा: 3 छात्रों की हालत गंभीर, मलबे में अब भी कई छात्र फंसे