मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सकों ने बताया स्वस्थ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित मलुआ गांव के सिवान में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कपड़े में लिपटा नवजात पड़ा मिला। मासूम को देखकर लोग हैरान रह गए।

नवजात मिलने की खबर फैलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में नवजात स्वस्थ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ नवजात को सुरक्षित रखने की कार्रवाई शुरू की।

अंबेडकरनगर में अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

सिवान में नवजात मिलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बच्चे के रोने की आवाज सुनाई नहीं देती तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी।

थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि नवजात को मलुआ गांव के सिवान से बरामद कर पीएचसी पटेहरा में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जहां वह स्वस्थ मिला। मामले की जांच की जा रही है और नवजात को छोड़ने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 

सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद में कानून-व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...

औलिया लालपुर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के औलिया लालपुर स्थित अस्थाई गौशाला का सोमवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने औचक निरीक्षण किया।...