सरयू घाट में डूबे दो नाबालिग बहनों की मौत, परिवार को 8 लाख की सहायता

जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई 8 लाख रुपये की राहत सहायता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गोण्डा। जनपद गोण्डा के तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम भौरीगंज, परगना ग्वारिच स्थित सरयू घाट पर 06 सितम्बर, 2026 को एक अत्यंत दुःखद घटना में दो नाबालिग सगी बहनों की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक बालिकाओं की पहचान सुप्रिया पुत्री अरुण कुमार तिवारी, उम्र 15 वर्ष, निवासी राजापुर (बड्डू पुरवा) तथा सुहानी पुत्री अरुण कुमार तिवारी, उम्र 13 वर्ष, निवासी राजापुर (बड्डू पुरवा) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की गई। जिलाधिकारी, गोण्डा के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित कर शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की गई।

यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले ये खबर भी पढ़े : यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैवीय आपदा/दुर्घटना से प्रभावित पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाने वाली राहत सहायता के अंतर्गत जिलाधिकारी, गोण्डा के निर्देशानुसार दोनों मृतक बालिकाओं के परिवार को कुल 8 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। यह धनराशि घटना के 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई, जिससे परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप आपदा अथवा दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत सहायता समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा राहत सहायता की प्रक्रिया को त्वरित गति से पूर्ण करते हुए पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से भी नदी एवं घाटों पर विशेष सावधानी बरतने तथा बच्चों को जलाशयों एवं नदियों के निकट अकेले न जाने देने की अपील की गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद में कानून-व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

औलिया लालपुर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के औलिया लालपुर स्थित अस्थाई गौशाला का सोमवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने औचक निरीक्षण किया।...