रायबरेली के एसडीएम विवेक राजपूत पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज

वैध और वास्तविक आय में 70 लाख रुपये से अधिक का अंतर, संतोषजनक जवाब न मिलने पर विजिलेंस की कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आगरा । उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद की तहसील ऊंचाहार में तैनात उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत के खिलाफ शासन स्तर पर चल रही जांच में उनके पास 70 लाख रूपये से अधिक आय का संतोषजनक स्पष्टीकरण शासन को न मिलने के बाद आय से अधिक संपत्ति मामले में आगरा विजिलेंस विभाग में विवेक राजपूत के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आगरा मंडल के जनपद फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान जमीनी मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद 10 जुलाई 2024 को योगी सरकार ने विवेक राजपूत को सस्पेंड किया था, हालाँकि बाद में नियुक्ति विभाग ने 20 नवम्बर 2025 को बहाल करते हुए विवेक राजपूत को रायबरेली का नया एसडीएम बनाया था। विवेक राजपूत 2020 बैच के पीसीएस हैं। वह एटा और फिरोजाबाद के एसडीएम रह चुके है।

एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई आयोजित,  ये खबर भी पढ़े : एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई आयोजित, 

70 लाख से अधिक आय का कोई संतोष जवाब नहीं

विजिलेंस विभाग आगरा सेक्टर में तैनात निरीक्षक रवि शंकर पांडे बताया कि आय के वैध स्रोतों से प्राप्त आय और वास्तविक आय में 70 लाख से अधिक अंतर होने के बाद इस संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर एसडीम की तरफ से न मिलने पर जांच के बाद इस प्रकरण में उनके खिलाफ का अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उनकी वैध आय 38.87 लाख रुपये थी, जबकि संपत्ति और रखरखाव पर 1.09 करोड़ रुपये खर्च हुए। करीब 70.92 लाख रुपये का अंतर मिला, जिसका संतोषजनक जवाब एसडीएम विवेक राजपूत नहीं दे पाए

जमीनी भ्रष्टाचार के मामले में 2024 में निलंबित हुए थे एसडीएम

वर्ष 2024 में जनपद फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान एसडीएम विवेक राजपूत जमीनी भ्रष्टाचार के मामले के आरोप में निलंबित किया गया था। जुलाई 2024 में जनपद फिरोजाबाद में शिकोहाबाद तहसील अंतर्गत रुधैनी गांव में करीब 75 बीघा जमीन से जुड़े मामले में शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच हुई थी। इसमें जमीन के दस्तावेजों और नामांतरण प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। इसके बाद तत्कालीन एसडीएम विवेक राजपूत, तहसीलदार का प्रभार संभाल रहे नायब तहसीलदार, कानूनगो समेत कई कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। शासन ने बाद में मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी।

विजिलेंस ने जांच के दौरान विवेक राजपूत की आय, संपत्तियों के अर्जन और उनके रखरखाव से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल की गयी ।

ज्ञात हुआ है जांच अवधि में उनकी कुल वैध आय करीब 38.87 लाख रुपये रही, जबकि संपत्तियों के अर्जन और रखरखाव पर 1.09 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय पाया गया। एजेंसी ने दोनों के बीच करीब 70.92 लाख रुपये के अननुपातिक अंतर का दावा किया है।

जांच एजेंसी ने आय और व्यय के अंतर को लेकर एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा था। विजिलेंस के अनुसार जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद शासन के निर्देश पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। विजिलेंस सेक्टर आगरा के निरीक्षक रविशंकर पांडेय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद में कानून-व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

औलिया लालपुर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के औलिया लालपुर स्थित अस्थाई गौशाला का सोमवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने औचक निरीक्षण किया।...