उतरौला में एफएलएन प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ

50 शिक्षक ने लिया प्रतिभाग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला (बलरामपु)। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में सोमवार को पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी समशेर सिंह राणा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बैच में कुल 50 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन संदर्भदाता जितेंद्र श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, विनोद कुमार यादव एवं नीरज त्रिपाठी ने शिक्षकों को एकेडमिक कैलेंडर, निपुण लक्ष्य, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी और संदर्शिका की बारीकियों से अवगत कराया। इसके साथ ही कक्षा चार की हिंदी पाठ्यपुस्तक 'वीणा' के पाठों, कार्यपुस्तिकाओं के प्रयोग तथा गणित मेला पाठ्यपुस्तक पर विस्तार से चर्चा की गई।

मायावती का राजनीतिक दलों पर आरोप, सीजेपी आंदोलनों में जताया अपना हक ये खबर भी पढ़े : मायावती का राजनीतिक दलों पर आरोप, सीजेपी आंदोलनों में जताया अपना हक

खंड शिक्षा अधिकारी समशेर सिंह राणा ने कहा, "एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय गणना में दक्ष बनाना है।" उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों व तकनीकों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की।

बीईओ ने आगामी दिनों के सत्रों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि दूसरे दिन शिक्षक संदर्शिका के उन्मुखीकरण, खुले छूट वाले प्रश्नों के महत्त्व, समझ के साथ पठन, अभिव्यक्ति लेखन, आकलन व कैच-अप शिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। तीसरे दिन प्रिंट समृद्ध सामग्री के प्रभावी उपयोग, स्थानीय मान, पुनर्सम्मोहन वाले जोड़-घटाव व वार्षिक शिक्षण योजना पर चर्चा होगी। इसी तरह चौथे व पांचवें दिन के प्रशिक्षण मॉड्यूल पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

IMG-20260907-WA0019
एफएलएन प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं

प्रशिक्षण में मुस्तफा राजा खान, मोहम्मद अयूब, आसमा बेगम, पारो, तिलकराम, फारुक, शालिनी मिश्रा, घनश्याम यादव, इरम जहरा, कन्हैया लाल यादव, कलीम, श्रीनिवास, कल्पनाथ, फूलचंद, क्रांति कुमार, लाल मोहम्मद, रायना, अंकिता श्रीवास्तव, 

पूजा शुक्ला, रिचा सिंह, प्रीति गुप्ता, कवि प्रिया, एकता सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित मलुआ गांव के सिवान में सोमवार सुबह उस समय हलचल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

पत्नी की हत्या करने वाला इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया से व0उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी की हत्या करने वाला इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

सरयू घाट में डूबे दो नाबालिग बहनों की मौत, परिवार को 8 लाख की सहायता

गोण्डा। जनपद गोण्डा के तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम भौरीगंज, परगना ग्वारिच स्थित सरयू घाट पर 06 सितम्बर, 2026 को एक...