योगी के संकल्पों को साकार करने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता - विनय सिंह

हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक में गौ-रक्षा, धर्म-रक्षा एवं संगठन मजबूती पर मंथन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - हिन्दू युवा वाहिनी के परशुरामपुर ब्लॉक इकाई की आवश्यक बैठक रविवार को हनुमान मंदिर सिकन्दरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष साहब पाठक और  संचालन विनोद गुप्ता ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनय सिंह ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के संकल्पों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करे। उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा, धर्म-रक्षा तथा मठ-मंदिरों की सुरक्षा समाज और संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। विनय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2027 में योगी जी के नेतृत्व में सरकार को पुनः मजबूत करना आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल और विजय द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता परम पूज्य महाराज जी की तरह अडिग रहकर संगठन एवं समाज के हित में कार्य करें।कहा कि हिन्दू बहन-बेटियों के मान-सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, जिला मंत्री अजय कन्नौजिया, ब्लॉक संयोजक शनि कुमार, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, अमन कन्नौजिया, रोशन लाल, प्रेम कुमार, ब्लॉक महामंत्री सुमित गुप्ता, मंत्री रामअवतार, विनय विश्वकर्मा, अंकित शर्मा, लकी कुमार, राहुल सोनकर, जगदीश चौधरी, रवि साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन

सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे के आरोपित पीजी मालिक को पुलिस ने दबोचा

महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद में कानून-व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस का सघन बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियान

बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत समस्त ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

औलिया लालपुर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के औलिया लालपुर स्थित अस्थाई गौशाला का सोमवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने औचक निरीक्षण किया।...