मायावती ने दिल्ली और मध्य प्रदेश की घटनाओं पर जताई चिंता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली और मध्य प्रदेश में हुई घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्हाेंने इन घटनाओं को लेकर शासन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

मायावती ने अपनी साेशल मीडिया पोस्ट में साेमवार काे कहा कि दक्षिण दिल्ली के पांच मंज़िला पीजी हाॅस्टल के ढहने से पांच लोगों की मौत हुई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद, लगातार चलाए जा रहे हैं चिकित्सीय शिविर ये खबर भी पढ़े : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद, लगातार चलाए जा रहे हैं चिकित्सीय शिविर

वहीं, मध्य प्रदेश के सागर जिले में भी ज़हरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत और लगभग 190 बीमार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश व बिहार आदि राज्यों में बाढ़ के कारण जान-माल की तबाही की ख़बरें अति-दुखद व चिन्तनीय हैं।

उन्हाेंने कहा कि इन घटनाओं से यह साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारियों को सही से नहीं निभा रहा है, जिस कारण जनहित व जनकल्याण के सम्बंध में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख़्त ज़रूरत है। इस प्रकार से अधिकारियों की घातक होती जा रही लापरवाही, उदासीनता व भ्रष्टाचार आदि पर भी सरकारों को सख़्ती से लगाम लगाने की ज़रूरत है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित मलुआ गांव के सिवान में सोमवार सुबह उस समय हलचल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

पत्नी की हत्या करने वाला इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया से व0उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर...