बांदा में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

सवर्ण आयोग के गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

, यूजीसी व एससी-एसटी एक्ट समेत कई मुद्दे उठाए

बांदा। यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण व्यवस्था समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में सवर्ण स्वाभिमान मंच के तत्वाधान में सवर्ण समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हजारों लोग महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए, जहां से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सवर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबाेधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सवर्ण आयोग के गठन की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। स्वर्ण स्वाभिमान मंच के प्रमुख राजा कृष्णकांत तिवारी का कहना था कि समुदाय से जुड़े सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के अध्ययन तथा उनके समाधान के लिए अलग आयोग का गठन किया जाना चाहिए।

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में बदलाव करते हुए इसे जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनकी वास्तविक आर्थिक स्थिति के आधार पर शिक्षा और रोजगार में अवसर मिलने चाहिए। ज्ञापन में देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की मांग भी शामिल रही। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि नागरिक कानूनों के संबंध में देश में समान व्यवस्था लागू करने की दिशा में सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। मंच के प्रतिनिधियों ने सरकार से उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित मलुआ गांव के सिवान में सोमवार सुबह उस समय हलचल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में सिवान में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

पत्नी की हत्या करने वाला इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया से व0उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर...