घूस न देने पर बदली भैंस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ग्रामीणों ने घेरा अस्पताल

डॉक्टर पर फर्जी हस्ताक्षर के आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के इमलिया गांव में सांप के काटने से हुई एक भैंस की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी पर रिश्वत मांगने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने और पशु मालिक के फर्जी हस्ताक्षर बनाने का गंभीर आरोप लगा है। शनिवार को आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने पशु अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और विभागीय सांठगांठ के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) पर दर्ज कराई है।

इमलिया गांव निवासी अखिलेश कुमार के अनुसार, 3 सितंबर की देर शाम उनकी भैंस को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस के थन पर सांप के काटने के स्पष्ट निशान भी मौजूद थे। 4 सितंबर को इसकी सूचना इमलिया के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंशराज पटेल को दी गई। आरोप है कि डॉक्टर ने पोस्टमार्टम तो किया, लेकिन बीमा व सरकारी मुआवजा प्रक्रिया के अनुकूल रिपोर्ट तैयार करने के एवज में रिश्वत की मांग की। अखिलेश के अनुसार, जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो डॉक्टर ने रंजिशन पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नेगेटिव (सांप के काटने से मौत न होना) दर्शा दिया।

श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी रिजर्व पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ये खबर भी पढ़े : श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी रिजर्व पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

यही नहीं, रिपोर्ट के साथ पशु मालिक के फर्जी हस्ताक्षर वाला सहमति पत्र भी संलग्न कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया। डॉक्टर की इस मनमानी से नाराज होकर दर्जनों ग्रामीण इमलिया स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में जमा हो गए और डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने डॉक्टर पर प्राइवेट प्रैक्टिस और अवैध वसूली के भी गंभीर आरोप लगाए। सर्वेश शुक्ला (स्थानीय निवासी) ने बताया कि एक महीने पहले मेरी भैंस के इलाज के नाम पर डॉ. वंशराज पटेल ने 1,000 रुपये ऐंठ लिए थे। अन्य ग्रामीण ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में सरकारी डॉक्टर निजी इलाज के नाम पर 500 से 1,500 रुपये तक की अवैध वसूली करते हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंशराज पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम मेरे अकेले द्वारा नहीं, बल्कि करहिया मौदहा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता की संयुक्त टीम द्वारा किया गया था। नियमत शव को गड्ढे में डिस्पोज करा दिया गया है और रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। रही बात पैसों की, तो नियमानुसार मुझे प्राइवेट प्रैक्टिस का अधिकार है। जब मैं प्राइवेट तौर पर किसी के घर इलाज करने जाता हूं, तो उसका शुल्क लेता हूं।

डॉ. भूपेंद्र सिंह जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की पैनल टीम ने किया है। हालांकि, यदि पशुपालक को किसी तरह की रिश्वतखोरी या फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत है, तो वे लिखित रूप में साक्ष्य प्रस्तुत करें। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच सुरंगों और पुलों से गुजरने वाली कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन के बड़े...
राज्य  हिमाचल 
कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

झाड़ग्राम। जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप