मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

झाड़ग्राम। जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की रक्षा कर रहे हैं। किसान रात में मशाल जलाकर और धामसा-मादल बजाकर खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं। किसानों का दावा है कि इस तरीके से हाथियों के झुंड को खेतों में प्रवेश करने से रोकने में सफलता मिल रही है।

शनिवार रात आजनाशुली निवासी मनोज महतो ने बताया कि क्षेत्र में सौ से अधिक हाथी हैं। शाम होते ही हाथी खेतों में उतरकर फसल बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से हाथियों को भगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, इसलिए किसान स्वयं अपनी फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

मेदिनीपुर वन विभाग के लालगढ़ वन क्षेत्र के भाउदी बीट अंतर्गत आजनाशुली गांव में पिछले कई दिनों से शाम से सुबह तक किसान बारी-बारी से खेतों की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में करीब 125 हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। हाथियों का झुंड रात होते ही भोजन की तलाश में खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह-सात दिन पहले खड़गपुर वन विभाग के कलाईकुंडा वन क्षेत्र से लगभग 120 से 125 हाथी कंसावती नदी पार कर चांदड़ा वन क्षेत्र होते हुए लालगढ़ के आजनाशुली इलाके में पहुंचे। दिन में हाथी जंगल में रहते हैं, जबकि रात में फसलों की ओर निकल आते हैं। लक्ष्मणपुर, बनिशोल और चालपुड़ा के जंगलों में हाथियों की मौजूदगी बताई गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग को सूचना देने के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद किसानों ने स्वयं हाथियों को रोकने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने जले हुए मोबिल से मशाल तैयार की और घरों में रखे धामसा-मादल बजाकर हाथियों को खेतों से दूर रखने की कोशिश शुरू की।

गांव के ही एक कृषक हरिपदो घोषाल ने बताया, आजनाशुली, लक्ष्मणपुर, मध्यमकुमारी सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब सौ किसानों की 200 से 250 बीघा फसल को हाथियों के कारण नुकसान पहुंचा है।

पूर्व वन अधिकारी एवं हाथी विशेषज्ञ समीर मजूमदार ने किसानों के इस प्रयास का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हाथी लंबे समय से पटाखों की आवाज सुनने के कारण उसके अभ्यस्त हो चुके हैं, जबकि धामसा-मादल की आवाज उनके लिए नई है। उन्होंने कहा कि हाथी बहुत कम आवृत्ति की आवाज भी सुन सकते हैं और बड़े कानों के कारण तेज व अपरिचित वाद्य ध्वनि से परेशान होकर अपना रास्ता बदल सकते हैं। आग से भी हाथी सामान्यतः डरते हैं। उनके अनुसार, हाथियों को नुकसान पहुंचाए बिना दूसरी दिशा में भेजने का किसानों का प्रयास सराहनीय है।

वन विभाग के अनुसार, कुछ दिन पहले तक लालगढ़ वन क्षेत्र में 129 हाथी थे। शुक्रवार रात 30 हाथियों के गोआलतोड़ वन क्षेत्र की ओर चले जाने के बाद करीब 99 हाथी आजनाशुली, कामरांगी जंगल और आसपास के क्षेत्रों में फैले हुए हैं। विभाग का कहना है कि तीन-चार झुंडों के एक साथ आने के कारण हाथियों की संख्या बढ़ी है। झुंड में करीब 20 शावक हैं, जिनमें कुछ की उम्र लगभग दो महीने है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक वाहन के सड़क पर पलटने से एक नेपाली मजदूर की...
राज्य  हिमाचल 
रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से 6...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन का...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

काठमांडू। देश में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने पहली बार जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानि और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप