किशोरी और युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों मामलों में शुरू की जांच, खुदकुशी का कारण स्पष्ठ नहीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक 17 वर्षीय किशोरी और 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के मामलों से परिवारों में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ा सानी गांव निवासी राजबहादुर की 17 वर्षीय पुत्री शांति ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसकी मां भूरी की नींद खुली तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। तलाश करने पर वह कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिली। मां के शोर मचाने पर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ब्लास्टिंग में धंसा डग, मलबे में दबकर चार श्रमिकों की मौत ये खबर भी पढ़े : ब्लास्टिंग में धंसा डग, मलबे में दबकर चार श्रमिकों की मौत

पिता राजबहादुर के अनुसार शांति चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी। शुक्रवार शाम उसने घर में खाना बनाया और परिवार के सभी लोगों को भोजन कराया था, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं गिरवां थाना क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी 18 वर्षीय तेजबहादुर पुत्र सुरेश का शव शनिवार सुबह पहाड़ स्थित एक मंदिर के समीप मिला। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार शाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली।

शनिवार सुबह चरवाहों ने युवक को मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना गांव तथा परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बाबा जागेश्वर ने बताया कि तेजबहादुर नशे का आदी था और कुछ समय से बीमार भी चल रहा था, जिसका उपचार कराया जा रहा था। तेजबहादुर की मां की मृत्यु उसके बचपन में ही हो गई थी और उसका पालन-पोषण दादा-दादी ने किया था। अपर पुलिस पुलिस दोनों मामलों में जांच-पड़ताल कर रही है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या के मामले हैं। पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच सुरंगों और पुलों से गुजरने वाली कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन के बड़े...
राज्य  हिमाचल 
कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

झाड़ग्राम। जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप