सीईआईआर पोर्टल से पुलिस ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल फोन
पुलिस ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे
मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
बाराबंकी। सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 18 लाख रुपये कीमत के 88 मोबाइल फोन किये गये बरामद, सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द- किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत,सीईआईआर पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 88 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।
रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आफताब आलम व क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
मोबाइल गुम होने पर सीईआईआर पोर्टल पर रिपोर्ट करे दर्ज

जिले की पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है। साथ ही मोबाइल स्वामियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करने व यातायात जागरूकता/नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
