बदोसराय एसबीआई शाखा में ट्रेजरी सुविधा शुरू करने की मांग
तहसील दिवस में उठा मुद्दा
मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। कस्बा बदोसराय में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ट्रेजरी सुविधा संचालित कराए जाने की मांग को लेकर समाजसेवी ने तहसील दिवस में मुद्दा उठाया है।
दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में ग्राम टिकुरी निवासी समाजसेवी इन्द्रसेन रावत ने बताया कि तहसील व विकास खण्ड मुख्यालय सिरौलीगौसपुर से महज 2-3 किलोमीटर दूरी पर कस्बा बदोसराय में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा विगत कई वर्षों से संचालित है। इसके बावजूद क्षेत्रवासियों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के विलंब शुल्क एवं अन्य सरकारी शुल्क का चालान जमा करने के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर रामनगर स्थित एसबीआई शाखा में जाना पड़ता है।जिससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों बर्बाद होता है। दूरी अधिक होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ये खबर भी पढ़े : श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों से विद्यार्थियों ने सीखी धैर्य, साहस, सच्ची मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा.jpeg)
श्री रावत ने मांग की है कि बदोसराय उक्त बैंक शाखा में ही ट्रेजरी सुविधा संचालित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही सरकारी शुल्क जमा करने की सुविधा मिल सके और उन्हें रामनगर व अन्य शाखाओं की दौड़ से निजात मिले।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
