डॉ. दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल बनाए जाने पर बृजेश शर्मा ने दी बधाई

आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता

बाराबंकी। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर पर्यावरण समिति के सदस्य एवं भाजपा सुशासन विभाग, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक बृजेश शर्मा ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बृजेश शर्मा ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी, अनुशासन, सुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। शिक्षा के क्षेत्र से लेकर प्रदेश सरकार और राज्यसभा तक उन्होंने अपनी कार्यशैली एवं कुशल नेतृत्व से विशिष्ट पहचान बनाई है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति उनके दीर्घ अनुभव और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।

यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले ये खबर भी पढ़े : यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

उन्होंने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा का नया दायित्व उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है। उन्हें विश्वास है कि उनके कुशल प्रशासनिक अनुभव एवं दूरदर्शी नेतृत्व में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

बृजेश शर्मा ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा उनके लिए केवल वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि परम श्रद्धेय गुरु एवं मार्गदर्शक हैं। उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुजी की इस महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से गर्व एवं हर्ष की अनुभूति हो रही है।

गौरतलब है कि बृजेश शर्मा की स्वच्छ एवं ईमानदार सार्वजनिक छवि और संगठन के प्रति उनकी दीर्घकालीन निष्ठा के चलते उन्हें डॉ. दिनेश शर्मा के निकट सहयोगियों एवं शुभचिंतकों में माना जाता है। लंबे समय से दोनों के बीच आत्मीय गुरु-शिष्य का संबंध रहा है। बृजेश शर्मा ने अंत में डॉ. दिनेश शर्मा के स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह विकास और सुशासन का नया मॉडल प्रस्तुत करेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान जमीन के नीचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हैजा फैलने के खतरे को देखते हुए रसुवा में हैजा रोधी वैक्सीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन

नेपाल में बाढ़ का प्रकोप, 1,344 शव बरामद; 4,996 की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ के बाद जारी खोज, बचाव और राहत अभियान का ताजा...