नेपाल में बाढ़ का प्रकोप, 1,344 शव बरामद; 4,996 की तलाश जारी

राहत एवं बचाव अभियान के तहत अब तक 13,904 लोगों को सुरक्षित निकाला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

काठमांडू। नेपाल सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ के बाद जारी खोज, बचाव और राहत अभियान का ताजा अपडेट जारी किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ प्रभावित विभिन्न जिलों में अब तक 1,344 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, लेकिन इनमें सिर्फ 18 की पहचान हो सकी है।

प्राधिकरण के मुताबिक, रसुवा में 163, नुवाकोट में 195, धादिंग में 67, गोरखा में 74, तनहूं में 38, नवलपरासी पूर्व में 222, नवलपरासी पश्चिम में 220 और चितवन में 362 शव बरामद हुए हैं।

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ ये खबर भी पढ़े : नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ

वहीं, करीब 4,996 लोग अब भी संपर्कविहीन हैं। इनमें रसुवा के करीब 1,967 और नुवाकोट के 2,340 नेपाली नागरिकों के अलावा करीब 589 विदेशी नागरिक तथा करीब 100 सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी शामिल हैं।

राहत एवं बचाव अभियान के तहत अब तक 13,904 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें नेपाली सेना ने 4,162, नेपाल पुलिस ने 4,065 और सशस्त्र पुलिस बल ने 4,674 लोगों का रेस्क्यू किया है। नेपाली सेना ने हवाई मार्ग से 275 विदेशी और 3,687 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित निकाला, जबकि 200 लोगों को जमीनी रास्ते से बचाया गया।

बाढ़ में घायल 6,075 लोगों का उपचार किया जा चुका है। इनमें विभिन्न अस्पतालों में 316, नेपाली सेना के माध्यम से 3,297 और सशस्त्र पुलिस बल के माध्यम से 2,462 घायलों का इलाज किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और काठमांडू में 39 होल्डिंग सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों में फिलहाल कुल 3,652 लोग रह रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है जिसके मलबे के नीचे कई लोगों...
दिल्ली 
हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

वर्ष 2025 में दुनिया भर में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में...
टेक-मित्र 
AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

‘रोग AI’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, बनाया मैसेज बोर्ड

रिसर्चर्स ने पाया कि ओपनएआई के कुछ 'रोग एआई' एजेंट्स ने एक जर्मन वेबसाइट पर नियंत्रण कर लिया था और...
टेक-मित्र 
‘रोग AI’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, बनाया मैसेज बोर्ड

बिहार आंदोलन में घायल छात्रों की हालत देख राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

गोली लगने से टूटा सेना में भर्ती होने का सपना: राहुल नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी...
राष्ट्रीय 
बिहार आंदोलन में घायल छात्रों की हालत देख राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान जमीन के नीचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं