मेट्रो में पीएम मोदी का ‘मेट्रो मोमेंट्स’, बच्चों से की खास बातचीत

जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस और किताबों पर हुई चर्चा, बच्चों के साथ पीएम ने साझा किए खास पल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। पीएम ने कैप्शन में लिखा, "मेट्रो मोमेंट्स, कल शाम की एसआरसीसी (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) की यात्रा और वहां से वापस आने के दौरान हुई बातचीत।" 

यह वीडियो शनिवार शाम एसआरसीसी (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) के शताब्दी समारोह में जाने और वहां से लौटने के दौरान का है। वीडियो में पीएम मोदी मेट्रो में मौजूद लोगों, खासकर बच्चों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Mumbai:  बांद्रा में 8 साल के मासूम की मौत पर सियासत गरमाई ये खबर भी पढ़े : Mumbai: बांद्रा में 8 साल के मासूम की मौत पर सियासत गरमाई

वीडियो में पीएम मोदी छोटे-छोटे बच्चों से हाथ मिलाते नजर आए और उन्होंने बच्चों से उनके नाम पूछे, साथ ही यह भी पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। बच्चों की टोली से पीएम मोदी ने पूछा, "जन्माष्टमी मनाई कि नहीं?" इस पर बच्चों ने एक सुर में हामी भरी और जवाब दिया, "हां, हमने मनाई।"

इसके बाद पीएम मोदी ने कुछ बच्चों को अपने पास बैठाया। उनमें से एक बच्चा यह कहता नजर आया कि आज 5 सितंबर है, शिक्षक दिवस है। हमारे साथ एस राधाकृष्णन नहीं हैं, जिन्होंने अपने जमाने में ढेर सारे विद्यार्थियों को प्रेरित किया था, लेकिन आज हमारे पास आप हैं, जो पूरे भारत को प्रेरित करते हैं। इसके लिए मैं आपको बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।

मेट्रो में मौजूद एक अन्य बच्चा ने "गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥" श्लोक कहकर पीएम मोदी से मुलाकात की।मेट्रो में कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं और उनमें से कुछ के साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने बच्चे के सिर पर हाथ रखकर स्नेह दिया।

मेट्रो में एक छोटा बच्चा आकर पीएम मोदी से हाथ मिलाते नजर आया और यह कहता दिखा कि मैं आपके जैसा बनना चाहता हूं। इस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, "सचमुच में।"इसके बाद एक महिला पीएम मोदी से आकर बोली कि मैं चंदौली से हूं। इस पर पीएम मोदी ने बताया कि मैं भी बगल में काशी का हूं। महिला ने बताया कि मेरा मायका काशी ही है। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा, "कैसा लगता है आपको काशी?"

महिला ने कहा कि काशी बहुत तेज गति से विकसित हुआ है। फिर पीएम मोदी ने पूछा कि काशी के लोग खुश हैं? अच्छा काम हो रहा है? इस पर महिला ने 'हां' में जवाब दिया।इसके बाद पीएम मोदी फिर कुछ विद्यार्थियों से बात करते नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा, "आप किताब पढ़ते हैं, कौन सी किताब पढ़ते हैं?" बच्चों ने कहा कि हम नॉवेल और एकेडमिक किताबें पढ़ते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ऑटोबायोग्राफी और बायोग्राफी भी पढ़नी चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान जमीन के नीचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हैजा फैलने के खतरे को देखते हुए रसुवा में हैजा रोधी वैक्सीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन

नेपाल में बाढ़ का प्रकोप, 1,344 शव बरामद; 4,996 की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ के बाद जारी खोज, बचाव और राहत अभियान का ताजा...