Mumbai: बांद्रा में 8 साल के मासूम की मौत पर सियासत गरमाई

अंश गुप्ता के परिजनों से मिलीं कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़, की न्याय की मांग!

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में रविवार को हुए एक दर्दनाक कार हादसे में आठ साल के अंश गुप्ता की मौत हो गई, यह घटना बेहद पीड़ादायक है। बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इनोवा क्रिस्टा कार चला रही 45 वर्षीय न्यूट्रिशिनिस्ट और जिम ट्रेनर मेघा रावल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार, (4 सितंबर) को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा वर्षा गायकवाड ने पीड़ित गुप्ता परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
सांसद वर्षा गायकवाड ने मांग की है कि पुलिस इस हादसे को गंभीरता से ले और कार चला रही महिला ड्राइवर पर कठोर कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर और मन को झकझोर देने वाली है। गरीब परिवार का इकलौता चिराग बुझने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस कठिन समय में उन्हें सहारे और न्याय की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आरोपी महिला कानून की खामियों का फायदा उठाकर बच न निकले। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 
पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी इस मामले में व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही से गाड़ी चलाना किसी की जान ले सकता है, यह बात कई ड्राइवर भूल जाते हैं। ऐसे लापरवाह चालकों पर कानून का शिकंजा कसना बेहद जरूरी है।

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है जिसके मलबे के नीचे कई लोगों...
दिल्ली 
हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

वर्ष 2025 में दुनिया भर में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में...
टेक-मित्र 
AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

‘रोग AI’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, बनाया मैसेज बोर्ड

रिसर्चर्स ने पाया कि ओपनएआई के कुछ 'रोग एआई' एजेंट्स ने एक जर्मन वेबसाइट पर नियंत्रण कर लिया था और...
टेक-मित्र 
‘रोग AI’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, बनाया मैसेज बोर्ड

बिहार आंदोलन में घायल छात्रों की हालत देख राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

गोली लगने से टूटा सेना में भर्ती होने का सपना: राहुल नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी...
राष्ट्रीय 
बिहार आंदोलन में घायल छात्रों की हालत देख राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान जमीन के नीचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं