हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है जिसके मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को करीब डेढ़ बजे 'घर ढहने' की कॉल मिली थी।

चुनाव के विरोध में AAP पार्षदों का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : चुनाव के विरोध में AAP पार्षदों का प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। हालात देखकर मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की बात की गई। इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों का हॉस्टल चलाया जा रहा था। पुलिस व दमकल के अलावा डीडीएमए व एनडीआरएफ को खबर दे दी गई है। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है। बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरण मंगाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

23,360 फीट ऊंचे माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराने निकली सेना

हरिद्वार। भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स ने गढ़वाल हिमालय की चुनौतीपूर्ण चोटियों में शामिल माउंट त्रिशूल पर पर्वतारोहण अभियान...
उत्तराखंड 
23,360 फीट ऊंचे माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराने निकली सेना

हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है जिसके मलबे के नीचे कई लोगों...
दिल्ली 
हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

वर्ष 2025 में दुनिया भर में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में...
टेक-मित्र 
AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

‘रोग AI’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, बनाया मैसेज बोर्ड

रिसर्चर्स ने पाया कि ओपनएआई के कुछ 'रोग एआई' एजेंट्स ने एक जर्मन वेबसाइट पर नियंत्रण कर लिया था और...
टेक-मित्र 
‘रोग AI’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, बनाया मैसेज बोर्ड

बिहार आंदोलन में घायल छात्रों की हालत देख राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

गोली लगने से टूटा सेना में भर्ती होने का सपना: राहुल नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी...
राष्ट्रीय 
बिहार आंदोलन में घायल छात्रों की हालत देख राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान जमीन के नीचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं