नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन
बाढ़ के बाद बढ़ा हैजा का खतरा, रसुवा भेजी गईं 21 हजार वैक्सीन डोज
काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हैजा फैलने के खतरे को देखते हुए रसुवा में हैजा रोधी वैक्सीन की 21 हजार डोज भेजी गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से प्राप्त इन वैक्सीन को नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से रविवार सुबह रसुवा भेजा गया।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री निशा मेहता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हैजा और अन्य जलजनित बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए दवाएं, वैक्सीन, स्वास्थ्य सामग्री और आवश्यक जनस्वास्थ्य सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री के निर्देश के बाद प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीन और दवाएं भेजने के साथ बीमारी की निगरानी बढ़ाने, सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती का काम शुरू कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बाढ़ के कारण पेयजल स्रोतों और वितरण प्रणालियों को नुकसान पहुंचा है। इससे हैजा समेत अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी की रोकथाम, जल्द पहचान और समय पर उपचार की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
