AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

एआई बूम से 2025 में वैश्विक स्तर पर अरबपतियों की संपत्ति रिकॉर्ड 15 ट्रिलियन डॉलर के पार 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वर्ष 2025 में दुनिया भर में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में आई तेजी और टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूत बढ़त है, जिससे अरबपतियों की संख्या के साथ-साथ उनकी संपत्ति में भी तेज वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी वेल्थ इंटेलिजेंस फर्म अल्ट्राटा की एक रिपोर्ट में दी गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में अरबपतियों की संख्या 2025 के दौरान 8.2 प्रतिशत बढ़कर 3,795 हो गई, जो पांच वर्षों में सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि है। इस दौरान उनकी कुल संपत्ति 12.8 प्रतिशत बढ़कर 15.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई। यह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति पर टेक्नोलॉजी और एआई से जुड़े निवेशों के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

बीएसएनएल का 72 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज, डेली मिलेगा ? ये खबर भी पढ़े : बीएसएनएल का 72 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज, डेली मिलेगा ?

अल्ट्राटा ने कहा कि अरबपतियों की संपत्ति बढ़ाने में एआई बूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टेक्नोलॉजी शेयरों के मजबूत प्रदर्शन ने भी उनकी संपत्ति बढ़ाने में मदद की। हालांकि, रिपोर्ट ने चेतावनी दी कि टेक्नोलॉजी और एआई सेक्टर में संपत्ति का बढ़ता केंद्रीकरण बाजार में उतार-चढ़ाव के जोखिम को बढ़ा सकता है।

रिपोर्ट में 150 सूचीबद्ध कंपनियों की पहचान की गई, जिन्होंने अरबपतियों की संपत्ति बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पिछले पांच वर्षों में एआई में कम से कम 3 करोड़ डॉलर का निवेश करने वाली कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2024 से 2025 के बीच उन कंपनियों की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक वृद्धि दर्ज की गई, जिन्होंने इस तरह का निवेश नहीं किया था।

इस दौरान अल्ट्रा-रिच लोगों के बीच संपत्ति का केंद्रीकरण भी तेजी से बढ़ा है। अल्ट्राटा ने 50 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले 29 लोगों की पहचान की है और उन्हें “सुपर अरबपति” कहा है। इनकी कुल संपत्ति 4.1 ट्रिलियन डॉलर थी, जो दुनियाभर के अरबपतियों की कुल संपत्ति का करीब 27 प्रतिशत है।

पिछले एक दशक में संपत्ति का यह केंद्रीकरण काफी बढ़ा है। 2017 में सिर्फ 10 लोगों के पास 50 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति थी और उनकी संयुक्त संपत्ति वैश्विक अरबपतियों की कुल संपत्ति का केवल 7.2 प्रतिशत थी।

अल्ट्राटा में थॉट लीडरशिप और एनालिटिक्स की प्रमुख माया इम्बर्ग ने कहा कि दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों में से कई की संपत्ति पर भविष्य में एआई सेक्टर में होने वाले घटनाक्रम का प्रभाव और अधिक एक साथ देखने को मिल सकता है।

2025 में अरबपतियों की संख्या के मामले में उत्तरी अमेरिका सबसे आगे रहा। इस क्षेत्र में अरबपतियों की संख्या 11.6 प्रतिशत बढ़कर 1,337 हो गई। निजी और शेयर बाजार में सूचीबद्ध दोनों तरह के टेक्नोलॉजी बाजारों में अमेरिका की मजबूत स्थिति ने इस वृद्धि में योगदान दिया।

यूरोप में 1,081 अरबपति थे, जहां अरबपतियों की संख्या में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, एशिया में 881 अरबपति रहे, जिनकी संख्या साल के दौरान 6.5 प्रतिशत बढ़ी। विदेश में जन्मे लोगों की हिस्सेदारी लंदन के अरबपतियों में करीब 60 प्रतिशत, पूरे ब्रिटेन में 48 प्रतिशत, सैन फ्रांसिस्को में 41 प्रतिशत और न्यूयॉर्क में 19 प्रतिशत है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

23,360 फीट ऊंचे माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराने निकली सेना

हरिद्वार। भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स ने गढ़वाल हिमालय की चुनौतीपूर्ण चोटियों में शामिल माउंट त्रिशूल पर पर्वतारोहण अभियान...
उत्तराखंड 
23,360 फीट ऊंचे माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराने निकली सेना

हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है जिसके मलबे के नीचे कई लोगों...
दिल्ली 
हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

वर्ष 2025 में दुनिया भर में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में...
टेक-मित्र 
AI बूम से बढ़ी अरबपतियों की दौलत, एक साल में 8.2% बढ़ी संख्या

‘रोग AI’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, बनाया मैसेज बोर्ड

रिसर्चर्स ने पाया कि ओपनएआई के कुछ 'रोग एआई' एजेंट्स ने एक जर्मन वेबसाइट पर नियंत्रण कर लिया था और...
टेक-मित्र 
‘रोग AI’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, बनाया मैसेज बोर्ड

बिहार आंदोलन में घायल छात्रों की हालत देख राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

गोली लगने से टूटा सेना में भर्ती होने का सपना: राहुल नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी...
राष्ट्रीय 
बिहार आंदोलन में घायल छात्रों की हालत देख राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान जमीन के नीचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं