बीएसएनएल का 72 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज, डेली मिलेगा ?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बीएसएनएल: BSNL के पिटारे में 72 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है। एक तरफ जहां निजी कंपनियां अपने कई सस्ते प्रीपेड प्लान बंद कर रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने कम खर्च में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान मार्केट में उतार दिए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस सस्ते रिचार्ज प्लान की कीमत 500 रुपये से भी कम है और इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिलता है।

72 दिन वाला सस्ता प्लान
BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस प्रीपेड प्लान की कीमत 485 रुपये है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। यूजर्स को कुल मिलाकर 144GB डेटा मिलता है।

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले दिनों स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को दोबारा लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी ने पिछले साल मिलने वाले बेनिफिट्स को इस बार बदल दिया है। BSNL का यह ऑफर 12 सितंबर 2026 तक वैलिड है। यह प्लान खास तौर पर नए BSNL यूजर्स के लिए है।

इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस 1 रुपये वाले प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ दिया जाता है। यही नहीं, यह प्लान डेली 100 फ्री SMS और 1GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है।

पिछले साल लॉन्च हुए 1 रुपये वाले प्लान में सरकारी टेलीकॉम कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही थी। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा ऑफर किया जा रहा था। कंपनी ने इस नए प्लान में वैलिडिटी के साथ-साथ मिलने वाले फ्री डेटा को भी कम कर दिया है।

फ्रीडम ऑफर
सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसके अलावा अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को 2399 रुपये वाले एनुअल रिचार्ज प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अब यूजर्स को कुल 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स का लाभ भी 412 दिनों तक मिलेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा नगर क्षेत्र में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

कोकराझार (असम)। मानव तस्करी, नशीली दवाओं की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी एवं...
राष्ट्रीय 
असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...