सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता न हो, समय से पूरा करें काम

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने चांदपुर-बासटा मार्ग व जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। मुरादाबाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को जिले के भ्रमण के दौरान चांदपुर-बासटा-मानपुर-अहराला मार्ग और जल उत्तर जीवन मिशन की परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सबसे पहले चांदपुर-बासटा-मानपुर-अहराला मार्ग का निरीक्षण किया। 

ओडीआर के तहत आने वाले इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से कराया जा रहा है। 69.25 किलोमीटर लंबे मार्ग को 39.47 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन में विकसित किया जा रहा है। अब तक करीब 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना को 23 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। मंडलायुक्त ने निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए अधिकारियों को मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ये खबर भी पढ़े : गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

इसके बाद उन्होंने विकासखंड नूरपुर के गांव बेड़ा खुर्द में जल जीवन मिशन के तहत बनी ग्रामीण पाइप पेयजल योजना की पानी की टंकी का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत कर उन्होंने पेयजल आपूर्ति की स्थिति जानी। योजना के तहत गांव के 780 परिवारों को कनेक्शन दिए जाने हैं। इनमें 728 परिवारों को कनेक्शन मिल चुके हैं, जबकि 52 परिवार अभी कनेक्शन से वंचित हैं। मंडलायुक्त ने शेष परिवारों को जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

367.57 लाख रुपये की लागत वाली परियोजना के तहत कार्यदायी संस्था वीटीएल के प्रतिनिधि को ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने राजा का ताजपुर स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च का भी दौरा किया। इस दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान जमीन के नीचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हैजा फैलने के खतरे को देखते हुए रसुवा में हैजा रोधी वैक्सीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन

नेपाल में बाढ़ का प्रकोप, 1,344 शव बरामद; 4,996 की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ के बाद जारी खोज, बचाव और राहत अभियान का ताजा...