श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ बिजनौर पुलिस लाइन परिसर

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर अधिकारियों ने जनपदवासियों को दी बधाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम तथा पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सहभागिता की। अधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला। कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

सनातन बोर्ड गठन को लेकर योगी सेना ने निकाली रैली  ये खबर भी पढ़े : सनातन बोर्ड गठन को लेकर योगी सेना ने निकाली रैली 

कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर जनपद में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौहार्द की कामना की। इसके बाद वह भजन-कीर्तन में भी सम्मिलित हुए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धाभाव से भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।

जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया। पूरे परिसर में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष और भजनों से वातावरण गूंजता रहा। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित उप जिलाधिकारी सदर स्मृति मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक यातायात गौतम राय पुलिस क्षेत्राधिकार नगर अभय कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, प्रत्याशियों के रोड शो में होगे शामिल

अजमेर। नगर निगम में पार्षद के लिए वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार...
राजस्थान 
चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, प्रत्याशियों के रोड शो में होगे शामिल

संघ प्रमुख भागवत ने लंदन के स्वामीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना

लंदन। स्थित विल्सडेन स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में शनिवार (5 सितंबर 2026) को पूजा-अर्चना करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक...
अंतर्राष्ट्रीय 
संघ प्रमुख भागवत ने लंदन के स्वामीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना

एसआईआर प्रक्रिया प्रभावित करने को सरकार अपना रही हथकंडे: भाजपा नेता

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य...
झारखंड 
एसआईआर प्रक्रिया प्रभावित करने को सरकार अपना रही हथकंडे: भाजपा नेता

उतरौला तहसील के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददात
उत्तर प्रदेश 
उतरौला तहसील के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

उत्तर प्रदेश

उतरौला तहसील के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददात
उत्तर प्रदेश 
उतरौला तहसील के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

जनपद आगरा में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत कल 05 सितम्बर 2026 (शनिवार) को समस्त विद्यालय रहेंगे बन्द-जिलाधिकारी

आगरा । जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश 
जनपद आगरा में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत कल 05 सितम्बर 2026 (शनिवार) को समस्त विद्यालय रहेंगे बन्द-जिलाधिकारी