बाराबंकी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन
मेले में आए मरीजों को नि:शुल्क जांचे और दवा वितरण का लाभ
मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। शासन की मंशा के अनुरूप रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में क्षेत्र के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
मेले में आए मरीजों की नि:शुल्क जांचे कर उन्हें दवाओं का वितरण किया गया। कस्बा बदोसराय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संतोष कुमार शुक्ला, फार्मासिस्ट राम प्रताप मिश्र, एसएम धीरेन्द्र वर्मा, वार्ड ब्वॉय अभिषेक सिंह, एलटी शुभम अवस्थी और एएनएम नीतू सिंह की मौजूदगी में कुल 28 मरीजों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को सर्दी, जुकाम, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाएं नि:शुल्क दी गईं।
इसी प्रकार महमूदाबाद और सैदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ ने बताया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही बेहतर इलाज और दवाएं उपलब्ध कराना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
