दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथगंज द्वितीय में अध्ययनरत स्कूली बच्चों को सहायक पाठ्य सामग्री एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना रहा। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण सेना एवं एंटी प्लास्टिक गैंग प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य करना आवश्यक है।
उन्होंने दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने नीले आकाश के लिए वायु प्रदूषण रोकने हेतु बच्चों को विशेष रूप से जागरूक किया।
विद्यालय परिवार ने इस सहयोग के लिए दुर्गावती फाउंडेशन एवं पर्यावरण सेना का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बोझी के पूर्व प्रधान दिनेश प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापिका रूपा तिवारी,शिक्षक बाल कृष्ण स्वर्णकार,शिक्षामित्र सुमन यादव एवं आपदा मित्र नमन कुमार तिवारी सहित विद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) की पुण्यतिथि पर...