‘नायक’ के बाद फिर कमाल करेंगे अनिल कपूर, जल्द आएगा ‘इंडिया के टॉप 1%’

भारत के सबसे बड़े गेम शो की पहली झलक आई सामने, जल्द स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा उपलब्ध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पच्चीस साल पहले नायक में शिवाजी राव बनकर अनिल कपूर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज जब यह कल्ट फिल्म अपनी 25वीं सालगिरह मना रही है, तब भी मेगास्टार का जादू बरकरार है। पर्दे पर एक दिन के मुख्यमंत्री बनकर राज करने के बाद अब अनिल कपूर देश के सबसे बड़े गेम शो की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। स्टार प्लस के इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो के साथ वह टेलीविजन पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

शो की हाल ही में जारी हुई पहली झलक एक शानदार और भव्य मुकाबले का वादा करती है, जिसमें 100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और पूरे सीजन में कुल ₹26 करोड़ की पुरस्कार राशि दांव पर होगी। शो की दिलचस्प सोच है, “जिस कंटेस्टेंट को बात खटकी, उसकी जीत पक्की!”

 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर  ये खबर भी पढ़े :  फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

इंडिया के टॉप 1% में 100 खिलाड़ी एक साथ एक भव्य मंच पर मुकाबला करेंगे। उन्हें रोजमर्रा की समझ, तर्क और बारीकी से चीजों को परखने की क्षमता पर आधारित 13 लगातार मुश्किल होते राउंड्स का सामना करना होगा। हर खिलाड़ी ₹1 लाख की राशि के साथ खेल शुरू करेगा। प्रत्येक गलत जवाब के साथ वह राशि एक साझा प्राइज पॉट में जुड़ती जाएगी, जो बढ़कर ₹1 करोड़ तक पहुंच सकती है।

नया प्रोमो यहां देखें:

https://www.instagram.com/reel/Dc-tvovMPUZ/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

अलग-अलग जगहों और क्षेत्रों से आए खिलाड़ी जब एक साथ मुकाबले में उतरेंगे, तो दांव भी बड़ा होगा और जवाब भी चौंकाने वाले होंगे। शो में ऐसे कई मजेदार और रोमांचक पल देखने को मिलेंगे, जो घर बैठे दर्शकों को भी साथ-साथ खेलने के लिए उत्साहित करेंगे।

कल भी सुपरस्टार और आज भी सुपरस्टार, अनिल कपूर अपनी जबरदस्त ऊर्जा, शानदार अंदाज और सिग्नेचर ‘झकास’ स्टाइल के साथ टेलीविजन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) की पुण्यतिथि पर...
पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने दिल्ली के साकेत निकेतन में जर्जर पीजी भवन के ढहने...
भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

औरैया। दिल्ली में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत ढहने से कई छात्रों की मौत की घटना में उत्तर प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

औरैया। दिल्ली में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत ढहने से कई छात्रों की मौत की घटना में उत्तर प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

71 विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन 

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह, मुंडन एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हर विधान सभा क्षेत्र में पंचायत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
71 विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन