सहारनपुर जा रहे अजय राय को पुलिस ने रोका 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सहारनपुर जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने सोमवार को सुबह पार्टी मुख्यालय के गेट पर ही रोक लिया। इसी दौरान पार्टी नेताआें ने धरना प्रदर्शन आरंभ कर दिया। तभी पुलिस एवं कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया और पुलिस लाईन लायी जहां से कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया। 
इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि जहां कहीं पीड़ितों की आवाज उठाने और उनके दुख दर्द बांटने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचते हैं उन्हें रास्ते में रोका जाता है यह लोकतंत्र और संविधान के विरूद्ध हैै। कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज सहारनपुर जा रहा था , सरकार जाने से रोक लिया। रास्ता रोक सकते हैं किन्तु आवाज नहीं दबा सकते हैं। पीड़ितों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सदैव लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज फर्जी एफ0आई0आर0 को निरस्त किए जाने एवं दोषियों के खिलाफ  कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर  कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में इको गार्डेन में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस मौके पर पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चैधरी, इन्दल रावत, असीम वकार, बद्री विशाल तिवारी,  डा0 उमा शंकर पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव, ओंकारनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष  रूद्रदमन सिंह बबलू, अनामिका यादव, सुशीला शर्मा, डा0 ऋचा शर्मा, सिद्धिश्री सहित सैकड़ों नेता मौजूद रहे। 

योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली ये खबर भी पढ़े : योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) की पुण्यतिथि पर...