भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने आरएसएस प्रमुख के लंदन में दिये गये बयान को लेकर भी किया तगड़ी घेराबंदी

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने दिल्ली के साकेत निकेतन में जर्जर पीजी भवन के ढहने से हुई कई छात्रों की दर्दनाक मौत को जिम्मेदार प्रशासनिक तंत्र के साथ भाजपा सरकार की एक और बड़ी लापरवाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई निर्दोष घायल भी हुये हैं। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि उन्नीस सौ सत्तर के कच्ची ईंट से निर्मित जर्जर भवन के भरभरा कर गिर जाने से सिर्फ मकान मालिक ही दोषी नहीं है। उन्होंने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि सरकार के अधीन भाजपा के निगम को भी मौत के इस कुंएं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हादसे से जुड़े क्षेत्र में भाजपा के ही विधायक और सांसद तथा निगम निर्वाचित हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार भी सरकारी तंत्र की लापरवाही के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच के साथ मृतक छात्रों के परिजनों को मुआवजे के साथ सभी घायलों के सरकारी खर्च पर बेहतरीन इलाज की भी मांग उठायी है। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने आरएसएस के सर संघ संचालक मोहन भागवत के द्वारा हाल ही में लंदन में संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर संघ पर नफरत फैलाने के लगे आरोप की सफाई को लेकर भी तगड़ी घेराबंदी की है। उन्होंने कहा कि पिछले बारह वर्ष से केन्द्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में भी भाजपा की सरकार है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस प्रमुख का दिया गया बयान दुनिया का सबसे बड़ा झूठ है। उन्होंने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि भाजपा सरकारें सुनियोजित ढंग से नफरत फैलाया करती है। वहीं सहारनपुर में  कचेहरी के अन्दर प्रशासन द्वारा मस्जिद को गिराये जाने की कार्रवाई को सांसद प्रमोद तिवारी ने न्यायिक बेईमानी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के पहले प्रभावित पक्ष को अगली अदालत में अपील का अवसर मिलना चाहिए था।

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद ये खबर भी पढ़े : स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को अन्तिम न्याय पाने का मौलिक अधिकार है। वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अगले प्रधानमंत्री के पार्टी के दावे का पुरजोर समर्थन भी किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा छात्रों तथा युवाआंे व देश के सभी वर्गों की लगातार निडरता और साहस के साथ हक की आवाज उठायी जा रही है। उन्हांेने दावा किया कि मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी का संघर्ष उन्हें पीएम मोदी से भी अधिक लोकप्रिय बना गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता देखकर मोदी सरकार परेशान हो उठी है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान सोमवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) की पुण्यतिथि पर...