लोक अदालत 12 को, प्रचार-प्रसार दल रवाना

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा पीआरवी वाहन रवाना किया गया। जनपद न्यायालय परिसर में उीजे एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मलखान सिंह ने पीआरवी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, स्थायी लोक अदालत, श्रम न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय, कलेक्ट्रेट एवं जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित होगी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य पक्षकारों के बीच आपसी संवाद, सुलह और समझौते के माध्यम से विवादों का स्थायी समाधान करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह प्रचार  वाहन लखनऊ की विभिन्न तहसीलों, ब्लॉकों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत से विवादों के समाधान के संबंध में जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सकता है। इस अवसर पर अभिनय कुमार मिश्रा, सिविल जज , पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी किरन यादव सहित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी पैनल तथा डिफेन्स काउन्सिल के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

चित्रकूट में बाढ़ का पानी घटा, युद्धस्तर पर सफाई और राहत कार्य तेज ये खबर भी पढ़े : चित्रकूट में बाढ़ का पानी घटा, युद्धस्तर पर सफाई और राहत कार्य तेज

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने दिल्ली के साकेत निकेतन में जर्जर पीजी भवन के ढहने...
भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

औरैया। दिल्ली में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत ढहने से कई छात्रों की मौत की घटना में उत्तर प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

71 विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन 

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह, मुंडन एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हर विधान सभा क्षेत्र में पंचायत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
71 विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन 

उत्तर प्रदेश