लोहिया संस्थान: प्रो. डॉ.राजन भटनागर ने डीन का पदभार संभाला

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में प्रो. डॉ.राजन भटनागर, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एनाटॉमी विभाग, ने संस्थान के डीन का पदभार ग्रहण कर लिया है। संस्थान द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति 6 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2027, उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक, प्रभावी रहेगी। निवर्तमान डीन प्रो. डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने उन्हें डीन पद का कार्यभार सौंपा।
प्रो. डॉ. राजन भटनागर चिकित्सा शिक्षा, अकादमिक प्रशासन एवं मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। वे वर्तमान में संस्थान में एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं और उनके पास लगभग 33 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। उन्होंने एमबीबीएस तथा एमएस ,एनाटॉमी की शिक्षा आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे से प्राप्त की है।
प्रो. भटनागर के 32 शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हैं उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में लगभग तीन शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। वे विभिन्न शोध परियोजनाओं तथा चिकित्सा शिक्षा से संबंधित अकादमिक गतिविधियों से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम. सिंह ने प्रो. भटनागर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके लंबे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से संस्थान की शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान व अकादमिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी और संस्थान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) की पुण्यतिथि पर...