प्रो सोनिया नित्यानंद का केजीएमयू में स्वागत
— बैंक की ओर से दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू में सोमवार को कर्मचारी परिषद की ओर से कुलपति के पुनः कुलपति पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न कैडरों एवं विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे और कुलपति अभिनंदन किया।
सम्मान समारोह में कर्मचारी परिषद की ओर से कुलपति को लगभग चार कुंतल की विशाल पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। यह अभिनंदन समारोह कर्मचारियों की एकजुटता, उत्साह और कुलपति के प्रति सम्मान का किया।
कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष करुणेन्द्र प्रकाश एवं सोनू वाल्मीकि, भीम सिंह बघेल, संयुक्त मंत्री फैज दुबे एवं राम बहादुर, कोषाध्यक्ष उमाशंकर, संगठन मंत्री राजेश, कार्यक्रम सचिव शैलेंद्र भिंडी, राम दल सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के लिए बीस-बीस लाख रुपये की ऐतिहासिक सहायता
समारोह का सबसे महत्वपूर्ण एवं भावुक क्षण उस समय आया जब इंडियन बैंक के सहयोग से सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर स्वर्गीय अफजाल अहमद, मेडिसिन विभाग की पत्नी नीमा बानो तथा स्वर्गीय बृजेश कुमार, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की पत्नी नीतू चतुर्वेदी को 20-20 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। यह सहायता राशि कुलपति एवं इंडियन बैंक के सहयोग से प्रदान की गई। कर्मचारी परिषद के प्रयासों से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हित में शुरू हुई यह पहल भविष्य में कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मिसाल बन सकती है।
कुलपति ने कार्यक्रम को बताया ऐतिहासिक
कुलपति ने कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की भव्यता और कर्मचारियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल और करियर में उन्होंने कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार का भव्य और अभूतपूर्व सम्मान समारोह कहीं नहीं देखा। कार्यक्रम में कर्मचारियों की भारी उपस्थिति और उनका उत्साह इस बात का प्रमाण है कि केजीएमयू परिवार एकजुट होकर संस्थान की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।
कर्मचारी परिषद ने जताया आभार
कर्मचारी परिषद ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि केजीएमयू के समस्त कर्मचारियों की एकजुटता, मेहनत और भावनाओं का सम्मान है। परिषद विश्वविद्यालय की प्रगति, कर्मचारियों के सम्मान तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कर्मचारी परिषद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारी साथियों, पदाधिकारियों, विश्वविद्यालय प्रशासन तथा विशेष रूप से इंडियन बैंक के पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह समारोह केजीएमयू के इतिहास में कर्मचारी एकता, सम्मान और कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
