बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

मुख्यमंत्री योगी ने मुआवजे का ऐलान किया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। 24 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं।

सभी पुलिस कार्यालयों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान ये खबर भी पढ़े : सभी पुलिस कार्यालयों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिए है। यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ है, हर संभव मदद की जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ जिले के मंडल आयुक्त (कमिश्रनर) भानु चन्द्र गोस्वामी और मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मेरठ भानु भास्कर ने घायलों का हालचाल लिया।

उनके साथ बागपत जिले की जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल को बेहतर इलाज मिलना चाहिए।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के पीछे और क्या कारण हो सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान के गोगामेड़ी धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप वाहन बागपत से होते हुए बदायूं की ओर जा रहा था।

रविवार देर रात करीब 12:30 बजे, जैसे ही वाहन बागपत के बड़ा गांव के पास एक्सप्रेस—वे पर पहुंचा। आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आ गई।

स्टेयरिंग से नियंत्रण खोने के बाद वाहन डिवाइडर पर चढ़ा और पलट गया। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद बागपत पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कई पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।

राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। स्वयं जिलाधिकारी अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने रात को ही मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी।

घायलों को तत्काल बागपत के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया।

बागपत जिला अस्पताल सीएमएस अनुराग वाष्णेय ने बताया कि जनपद में अब तक छह लोगों की मौत हुई है। इनमें साधु, रामसिंह, जितेंद्र, मुनीम, रामेश्वर और सुगड़ पाल शामिल है।

जबकि अन्य छह लोगों ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ा हैं। मृतकों में मूर्ति (35), भानवती (52), प्रेमवती (50), दीक्षा (02), एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला और चार साल का बच्चा शामिल है।

घटना का संज्ञान लेकर एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाने। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा “यह बेहद दुखद हादसा है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मेरठ मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और पीड़ितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल पीड़ित मरीजों को बेहत इलाज मुहैया कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। वे लगातार अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रही है और चिकित्सकों से उनके हालचाल भी ले रही है।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लंबे सफर और रात के समय वाहन चलाने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई है,जिससे यह हादसा हुआ है।

जबकि जिला अस्पताल सीएमएस अनुराग वाष्णेय का मानना है कि हाईवे पर इस तरह के हादसे अक्सर ड्राइवर की थकान और लापरवाही के कारण होते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में...
छत्तीसगढ़ 
स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

फ़िरोज़ाबाद, सुहाग नगरी में सीएल डिग्री कॉलेज  अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक बनाये जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य...
पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा की ओर से रविवार को सीबी गेस्ट हाउस प्रांगण में नंद उत्सव के तहत श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश 
संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बांदा: प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद...
उत्तर प्रदेश 
कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 